स्वरूपगंज में जनता कर्फ्यू का दिखा असर

स्वरूपगंज। सिरोही जिले के स्वरूपगंज में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिली। बता दें कि जहां एक ओर क्षेत्र की सभी दुकानें बंद है और भीड़ वाले इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है तों वहीं पुलिस प्रशासन सहित डाॅक्टर अपनी ड्यूटी में तैनात हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बनी संकट की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू  रहेगा, जिसका असर सिरोही जिले के स्वरूपगंज में भी देखने को मिला।

इसी प्रकार कोरोना वायरस महामारी को देखते हुये राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राजस्थान को 31 मार्च तक लॉक डाउन किया है। मुख्यमंत्री के आदेश से राजस्थान से सटे सभी राज्यो की सीमा को सील किया है। सरुपगंज कस्बे की हर गली और हर चैराहा वीरान पड़े है। चारो तरफ बंद ही बंद नजर आ रहा है। सरुपगंज कस्बे से गुजरने वाला फोरलेन हाइवे भी जनता कर्फ्यू से वीरान पड़ा हुआ है। फोरलेन हाइवे पर एक भी वाहन नही चल रहा है। वाहनों के पहिए भी थम से गये है। वही सरुपगंज कस्बे से गुजरने वाली उत्तर पश्चिमी रेलवे की सभी गाड़ियां भी थम गई है। जनता कर्फ्यू से सभी लोगों को हिदायत दी गई है कि घर से बाहर नही निकले घर मे ही रहे। लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन से जनता अपने-अपने घरों में बैठे रहे। सरुपगंज पुलिस प्रशासन थानाधिकारी भंवरलाल चैधरी और सरुपगंज चैकी प्रभारी हनवन्तसिंज भाटी ने सरुपगंज पुलिस थाना क्षेत्र में सभी लोगो को घर मे रहने की हिदायत दी है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024