सिवनी। जिले के आदेगांव में काल भैरव अष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। दरअसल 18वीं शताब्दी में राजाओं द्वारा गढ़ी का निर्माण कराया गया था जिसे किला कहा जाता है। इस किले में भगवान काल भैरव की खड़ी प्रतिमा एवं दुर्लभ श्यामलता वृक्ष का पेड़ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग दूर दूर से पहुंचते हैं।
मान्यता है कि काशी विश्वनाथ के बाद आदेगांव ही एक ऐसा धार्मिक स्थान है जहां पर काल भैरव भगवान की खड़े स्वरूप में मूर्ति एवं श्यामलता का पेड़ स्थापित है। काल भैरव अष्टमी के दिन प्रशासनिक व्यवस्था के अलावा स्थानीय नागरिकों के माध्यम से जगह-जगह भंडारे का आयोजन के साथ ही संगीत एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
मेले के अवसर पर सुबह के समय शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलती है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं जबकि देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More