Ranjit Hanuman Mandir

मुक्तिधाम परिसर में बना रंजीत हनुमान मंदिर

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर के बनेडिया रोड मुक्तिधाम पर ब्रह्मलीन श्री राजराजेश्वर गिरी गुरु महाराज के सपने को साकार करते हुए भक्त राजू पांचाल ने रंजीत हनुमान जी महाराज का मंदिर निर्माण कराया है। राजू पांचाल ने बताया कि पिछले 11 सालों से वह मंदिर निर्माण के लिए लगे हुए हैं।

जानकारी दी गई कि लगभग 25 साल पहले मुनि बाबा का सपना था कि मुक्तिधाम परिसर में रंजीत हनुमान का मंदिर निर्माण की इच्छा जाहिर की थी जिनकी सपने को राजू पांचाल द्वारा साकार किया गया। वहीं मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नगर के लोग शामिल हुए।

Back To Top