देवी सरस्वती की पूजन का पर्व बसंत पंचमी, जाने पूजन का विधान और मंत्र

माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को भगवती सरस्वती जी का पूजन करने का विधान है। बसंत पंचमी (Basant Panchmi) पर मां भगवती सरस्वती जी का पूजन करने का विधान है।  इस दिन का धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भारतीय समाज में काफी महत्व रहा है। पुराणों के अनुसार इस दिन ब्रह्मा जी ने देवी सरस्वती की सृष्टि में आवाहन किया था और देवी का प्राकृटय हुआ था तभी से देवी सरस्वती का पूजन करते हैं शास्त्रों में इस दिन को सर्व सिद्ध मुहूर्त के रूप में बताया गया है। सरस्वती विद्या बुद्धि ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी है तथा सर्वदा शास्त्र ज्ञान को देने वाली है। विद्या को सभी धनो मैं प्रधान धन कहा गया है, विद्या से ही अमृत पान किया जा सकता है। बसंत पंचमी पर धार्मिक कार्य का शुभ मुहूर्त होता है।

भगवती शारदा का मूल स्थान अमृतमय प्रकाश पुंज है जहां से बे अपने उपासको के लिए निरंतर 50 अक्षरों के रूप में ज्ञानामृत की धारा प्रभावित करती हैं। भगवान श्री कृष्ण के कंठ से उत्पन्न होने वाली देवी का नाम सरस्वती है। दुर्गा सप्तशती में महाकाली महालक्ष्मी और महासरस्वती के नाम से जन विख्यात हैं। भगवती सरस्वती सत्तव गुण संपन्ना है।

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती जी का पूजन करने से विद्या बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। सरस्वती विद्या की देवी है भगवान शंकर विद्या के देवता हैं। विद्यार्थियों को बसंत पंचमी पर सरस्वती का पूजन अवश्य करना चाहिए जिन विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन परेशानी होती हो उनको सरस्वती का पूजन बसंत पंचमी पर अवश्य करना चाहिए। बसंत पंचमी के दिन अनार की कलम से शहद से अपनी जीभ में ओम या सरस्वती मंत्र लिखने से अच्छी बुद्धि विद्या के योग बन जाते हैं।

पूजन का विधान

बसंत पंचमी के दिन प्रात काल उठकर इस्नान से निवृत्त होकर भगवती सरस्वती का पूजन के साथ गणेश जी कलश षोडश मातृका नवग्रह पुस्तक लेखनी कलम दवात दीपक एवं मां भगवती सरस्वती का पूजन करना चाहिए।

देवी सरस्वती को दूध दही मक्खन धान का लावा सफेद तिल के लड्डू गन्ना गुड मधु बेर अन्य की वाल सफेद चंदन सफेद पुष्प सफेद वस्त्र चांदी के अलंकार मावा सफेद मिष्ठान्न अदरक मूली शकर चावल ऋतु फल नारियल सफेद एवं पीली वस्तु मां भगवती सरस्वती को चढ़ाना चाहिए एवं सफेद पीली वस्तुओं से ही मां भगवती का पूजन करना चाहिए एवं सुहाग की सामग्री मां सरस्वती जी को अर्पण करना चाहिए श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै नमः इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

इन मंत्रों के करें जाप

  • श्रीं हृी सरस्वत्यै नमः
  • ऐं वाग्वादिनि वद वद नमः
  • ओम ऐं हृी श्रीं क्लीं सरस्वत्यै बुधजनन्यै नमः

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024