Headlines

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या की गई

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चिनहट क्षेत्र में रंजीत कुमार नामक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजीत के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि परिजनों की तहरीर लेकर तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।

Read More

चौरसिया महासभा लखनऊ के रविन्द्रालय में करेगा शक्ति प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चैरसिया ने प्रेसवार्ता की। अध्यक्ष ने बताया कि रविन्द्रालय में समाज एक कार्यक्रम का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन करेगा तथा समाज की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जायेगा। बताया गया की चौरसिया समाज के लोगों का मुख्य व्यवसाय पान की खेती से जुड़ा…

Read More

रमजान के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने बल के साथ किया पैदल भ्रमण

उत्तर प्रदेश लखनऊ में पुलिस बल ने रमजान के मद्देनजर पैदल भ्रमण किया गया। पुलिस बल के साथ पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पश्चिम पुलिस अधीक्षक, सी ओ बाजारखाला, सीओ चौक आदि तथा निरीक्षक थाना चौक, वजीरगंज, सआदतगंज भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान आम जनता तथा पीस कमेटी…

Read More

लखनऊ सिविल अस्पताल में पीड़ित को नहीं मिला स्ट्रेचर

उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दावे भले ही कुछ भी हों लेकिन हकीकत रोज ही दिखाई देती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीड़ितों को अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह सरकारी स्वास्थ्य सेवा की बदहाली सिविल अस्पताल में देखने को मिली। एक एक्सीडेंट में घायल…

Read More

अनशन के दौरान अभ्यार्थी शिखा राय की तबियत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थी बीते कई दिनों से अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रहे है। इस बीच हड़ताल पर बैठी गाजीपुर निवासी शिखा राय का स्वास्थ्य बिगड़ गया जिन्हे तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि पिछले 8 दिन से लखनऊ के ईको गार्डन…

Read More

UP मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर किया गया हवन

लखनऊ के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा उनकी लम्बी उर्म और अच्छे स्वास्थ्य के लिये हवन किया गया। आपको बता दें कि लखनऊ के जीपीओ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन किया गया।

Read More

एयर गन से युवक को गोली मारी गई, हुई मौत

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में होटल में काम करने वाले राजेश नामक व्यक्ति को एयर गन से गोली मारने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक जानवर को मारने की फिराक में था लेकिन गलती…

Read More

आगरा में तूफान और भारी बारिश से प्रभावित लोगों का हाल जानने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के आगरा में तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुए लोगों का हाल जानने तथा स्थिति का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी के निर्देश सीएम ने अधिकारियों को…

Read More

लखनऊ के हजरतगंज जीपीओ पर चला वाहन चैकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश लखनऊ के हजरतगंज जीपीओ पर परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। सीट बेल्ट, हेलमेट, गाड़ी पर नंबर प्लेट ना होने पर चालानी कार्रवाई की गई। आरटीओ अधिकारी-कर्मचारी तथा हजरतगंज थाना पुलिस की मौजूदगी में चैकिंग अभियान चलाया गया।

Read More

पानी के टैंकर में कूदकर लखनऊ में अभ्यार्थी ने आत्महत्या का प्रयास किया

उत्तर प्रदेश लखनऊ के ईको पार्क में आमरण अनशन पर बैठे बीएड टीईटी 2011 के एक अभ्यार्थी मनोज मौर्य ने पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसे मौजूद साथियों ने बचाया। आपको बता दें कि शाशन की बेरुखी से नाराज अभ्यर्थी पिछली 30 अप्रैल से अनशन पर बैठे हुये है।

Read More
Back To Top