Manju Bamboriya

गोल्ड मेडल जीतने के बाद मंजू बंबोरिया पहुंची नागदा, हुआ जोरदार स्वागत

नागदा। 13वें दक्षिण एशियाई गेम्स 2019 में मध्य प्रदेश की मंजू बंबोरिया ने बॉक्सिंग के 64 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि मंजू बंबोरिया, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला अंतर्गत नागदा की रहवासी है जिनके नगर आगमन पर लोगों द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया। मंजू बंबोरिया को लोगों ने फूल माला पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया जिस दौरान विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के साथ कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Back To Top