Koriya : कोरिया – जिले की चिरमिरी पुलिस (Chirmiri Police) ने 24 घंटे के अंदर ही डीजल चोरी के मामले में पर्दाफाश किया है। चिरमिरी सीएसपी, करण कुमार के मुताबिक विगत 24 अगस्त को थाना चिरमिरी में डीजल चोरी होने की एफआईआर दर्ज हुई थी जिसके तहत महज 24 घंटे के अंदर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि चोरो के कब्जे से चोरी का लगभग 307 लीटर डीजल, 2 कार तथा एक बाइक भी जब्त की गई। चोरी किया गया डीजल बाहरी इलाकों में बेचा जाता था। फिल्हाल चोरों से पूछताछ की जायेगी।
