Categories: Uncategorized

आगरा की वायरल काॅन्स्टेबल हुई परेशान, बोलीं- दे रहीं हूं इस्तीफा अब ना करें परेशान

आगरा, 3 सितम्बर – इंस्टाग्राम पर आगरा की एक महिला काॅन्स्टेबल का अपनी सर्विस रिवाॅल्वर के साथ अपलोड किया गया वीडियो चर्चा का विषय तो बना ही लेकिन ट्रोल होने के बाद आखिरकर इस महिला काॅन्स्टेबल ने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है… सोशल मीडिया पर एक और वीडियो अपलोड करते हुए आगरा की काॅन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा ने अपने इस्तेफी की जानकारी देते हुए लोगों से अब उन्हे परेशान ना करने का आग्रह किया है…

दरअसल 24 अगस्त को महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया था। कानपुर निवासी प्रिंयका की एमएम गेट थाने में तैनाती थी। झांसी में ट्रेनिंग के बाद आगरा में उनकी पहली तैनाती है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने का शौक है। उन्होंने एक वीडियो वर्दी में हाथ में रिवाल्वर लेकर बनाया था। वीडियो रंगबाजी को लेकर था। जिसमें बोला गया था कि उत्तर प्रदेश में पांच.पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद सीओ कोतवाली अर्चना सिंह की रिपोर्ट पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। यह वीडियो वायरल होने से पहले इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ एक हजार फालोअर्स थे।

वर्तमान में उनके फालोअर्स की संख्या 15,400 है। उनका वर्दी वाला वीडियो बहुत वायरल हुआ था। प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी मुनिराज जी को अपना इस्तीफा सौंपा है। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि फिलहाल इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। प्रियंका पुलिस परिवार की सदस्य हैं। वजह जानी जाएगी। अभी तक जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं। इससे वह आहत हैं। उनके परिजनों को भी बुलाया जाएगा। उनसे बातचीत की जाएगी। जांच कराई जाएगी।

प्रियंका मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक भावुक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के नीचे उन्होंने लिखा है कि आप सबका कहना है कि मैंने अभद्रता की वीडियो में। मुझे उल्टा सीधा बोल रहे हैं। अगर ऐसा लगता है कि मैंने बहुत बड़ा अपराध कर दिया है तो मैं अपनी स्वेच्छा से नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए तैयार हूं।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024