बुरहानपुर विधानसभा के लिए भाजपा और कांग्रेस पार्टी से दोवदारी किसकी ?

Burhanpur | बुरहानपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस पार्टी से दाबेदारों के नामों की चर्चा काफी जारों पर है। आपको बता दें कि बुरहानपुर जिले में नेपानगर और बुरहानपुर यानि की कुल दो विधानसभाएं हैं। बुरहानपुर विधानसभा सीट से दाबेदारी की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से अर्चना चिटनिस और ज्ञानेश्वर पाटील दाबेदारी की दौड़ में हैं।

कांग्रेस पार्टी से बुरहानपुर विधानसभा सीट के लिए दाबेदारी की बात करें तो ठाकुर सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह रघुवंशी, इंद्रसेन देशमुख और रविंद्र महाजन दाबेदारी की दौड़ में हैं।

आपको बता दें कि भाजपा से दाबेदारी कर रही अर्चना चिटनिस वर्तमान में मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री है जबकि ज्ञानेश्वर पाटील पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी से दाबेदारी कर रहे ठाकुर सुरेंद्र सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं, अजय सिंह रघुवंशी वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष है, इंद्रसेन देशमुख पूर्व विधायक स्व संयोगिता देवी के पुत्र है जबकि रविंद्र महाजन पूर्व विधायक रह चुके हैं।

You May Also Like

More From Author