Unnao Rape Victim

उन्नाव एसपी ऑफिस में युवती ने खुद को लगाई आग

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्र में एक युवती द्वारा खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बता दें कि युवती का एक युवक से पिछले कई सालों से संपर्क है, जिसके खिलाफ युवती द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत थाना हसनगंज में की गई थी। वहीं मामले में न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंची युवती ने खुद को आग लगा ली, जिसके कारण युवती लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस गई है।

इस मामले में उन्नाव पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि युवती ने तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। जानकारी दी गई कि युवती की शिकायत पर थाना हसनगंज में धारा 376 दुष्कर्म करने के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद आारोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले में आरोपी के खिलाफ चार्टशीट जारी कर दी है, और कार्यवाही जारी है।

DOWNLOAD

 

Back To Top