उन्नाव। पूरे भारत वर्ष में विजयदशमी तिथि से एक सप्ताह पूर्व ही जगह-जगह रामलीला का मंचन किया जाता है और विजयादशमी के दिन राम-रावण के यद्ध के साथ रावण, मेघनाथ व कुम्भकरण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देशवासियों को दिया जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में रावण के पुतले का दहन पूर्णिमा के अवसर पर होता है। आपको बता दें कि उन्नाव स्थित साकेत धाम में रामलीला का मंचन पिछले 147 वर्षों से होता आ रहा है। हालांकि विजयादशमी के एक सप्ताह बाद उन्नाव में रामलीला का मंचन व रावण के पुतले का दहन किये जाने के पीछे मुख्य कारण मेले को भव्य बनाने व कलाकारों की व्यस्तता को लेकर बताया जाता है।
ICC Champions Trophy 2025 का सेमीफाइनल आज! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल… Read More
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More