राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर फतेहगढ़ में विरोध

फर्रूखाबाद। हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जाते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित फर्रूखाबाद जिले के कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ पीडब्ल्यूडी तिराह पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

https://youtu.be/GPo_EWcQeRs

  • फतेहगढ़ में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया
  • पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया
  • पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल हैः कांग्रेसी
  • सीएम योगी के इस्तीफे की मांग की गई

कांग्रेस नेता ने बताया कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं, वहीं विरोध सहित राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर सीएम योगी के इस्तीफे की मांग की गई।

You May Also Like

More From Author