उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के राममनोहर लोहिया अस्पताल में नर्सों की लापरवाही से एक महिला की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक आग से झुलसी महिला को अस्पताल के बर्न वाॅर्ड में ड्यूटी डाॅक्टर योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में भेजकर आॅक्सीजन लगाई गई थी। लेकिन 2 बजे के बाद डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी की ड्यूटी शुरू हुई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की तबियत बिगड़ने पर नर्सों को अस्पताल में ढूंढा गया लेकिन एक भी नर्स नहीं मिली और आॅक्सीजन सिलेण्ड खत्म होने के कारण महिला की मृत्यु हो गई।
Related Posts
यूपी में आईपीएल सट्टा पर कार्रवाई, 15 लाख रू से अधिक बरामद
फर्रूखाबाद। आईपीएल क्रिकेट टूनार्ममेंट पर सट्टा लगाने वाले लोगों के खिलाफ फर्रूखाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लाख से…
कायमगंज में अराजक तत्वों ने अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त की
FARRUKHABAD NEWS | फर्रुखाबाद : जिले में अराजक तत्वों ने बीती रात कोतवाली कायमगंज (kayamganj) के ग्राम गऊटोला स्थित डॉक्टर…
दूसरी महिला के साथ दिखा पति, पत्नी ने कर दी पिटाई
फर्रूखाबाद। पति को दूसरी महिला के साथ कमरे में देखे जाने के बाद पत्नी ने जमकर हंगामा कर पति और…
