कन्नौज जिले के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें करीब 6 बीटीसी के छात्र सहित 1 टीचर की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 3 छात्र गंभीर घायल भी बताए जा रहे है जिन्हे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि तालग्राम थाना इलाके में बस का डीजल खत्म होने पर दूसरी बस से डीजल निकालकर भरा जा रहा था और सभी छात्र एक्सप्रेस वे पर खड़े थे। इस दौरान लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज बस ने छात्रों को रौंद दिया। सभी मृतक संतकबीर नगर के प्रभादेवी स्नाकोत्तर कालेज के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 550 छात्र 12 बसों से हरिद्वार टूर पर जा रहे थे।
Related Posts
छिबरामऊ समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार का विरोध किया
Kannauj | कन्नौज : जिले के छिबरामऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों, नौजवानों तथा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर…
कन्नौज में नमाज पढ़ रहे लोगों से पूछताछ करने गई पुलिस पर हुआ हमला
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नमाज पढ़ने वाले कुछ लोगों से पुलिस ने जब सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तहत…
कोरोना कालः कन्नौज जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही
कन्नौज। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसका खौफ लोगों में नहीं दिख रहा है जिसकी…
