सभासद ने मांगी भीख, छिबरामऊ नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप

Chhibramau Municipal

छिबरामऊ। कन्नौज जिले की छिबरामऊ नगर पालिका में सभासद रानू कुरेशी सहित स्थानीय जनता द्वारा नगर पालिका के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें कि सभासद सहित दर्जनों लोग ने हाथ मे भीख मांगने का बैनर पोस्टर लेकर बाजार में बनी दुकानों और लोगो से भीख मांगी। दरअसल नगर पालिका छिबरामऊ के उदासीन रवैए को बताते हुए सभासद रानू कुरेशी ने बताया गया कि नगर पालिका के लिए लोगों के साथ मिलकर भीख मांगी जा रही है, क्योंकि नगर पालिका में जो ग्रांट आती है उसमें बड़े बड़े आॅर्डर देकरकमशीन लेकर भ्रष्टाचार किया जाता है, और छोटे छोटे जनहित के कार्य नहीं हो पा  रहे हैं।

DOWNLOAD