कन्नौज जिले की इंदरगढ़ पुलिस ने 19 किलो 400 ग्राम गांजा एक कार से बरामद करते हुए 3 तस्करों को पकड़ा है। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड ने प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा किया। बताया गया कि इन्दरगढ थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मरहला तिराहा इन्दरगढ पर तैनात थे इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगे तभी वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से गांजा बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिससे इस धंधे से जुडे अन्य लोगों का पर्दाफाश हो सके।
Related Posts
कन्नौज के कडेरा में तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलटा
कन्नौज जिले के थाना ठठिया के कडेरा गांव के पास एक तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलटा गया। इस दुर्घटना…
हरिहरपुर में किसानों की फसल हुई जलमग्न, सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही
कन्नौज। कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते सैकड़ों बीघा आलू और गेहूं की…
गायों को खदेड़ कर किया कार्यालय में बंद
Kannauj – कन्नौज जिले के शहरी क्षेत्र में किसानों ने आवारा गायों को खदेड़ कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में…
