सौरिख थाना के सिपाही ने दिव्यांग को पीटा, वीडियो वायरल

Saurikh video viral

कन्नौज। जिले में एक सिपाही की क्रूरता और दबंगई का नजारा देखने को मिला है जहां एक दिव्यांग व्यक्ति को उसकी पत्नी के सामने ही पुलिसजवान द्वारा पीट पीटकर घायल कर दिया गया और फिर थाना लेजाया गया। वहीं दिव्यांग के साथ पिटाई करने वाला जवान सौरिख थाने में पदस्थ होना बताया जा रहा है।

https://youtu.be/Auq2A99VlLs

  • सदर बाजार का मामला, वीडियो वायरल
  • किसी बात को लेकर कहा सुनी होने पर पीटा
  • सौरिख थाना में पदस्थ है पुलिसजवान
  • होमगार्ड में तैनात परिजन से कर रहा था बातः दिव्यांग

जानकारी के मुताबिक सौरिख थाना क्षेत्र के सदर बाजार का यह मामला है। दिव्यांग ने बताया कि बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था जिसे दवाई दिलाने ले जाते समय होमगार्ड में तैनात परिजन से बात करते समय कहा सुनी को लेकर पुलिसजवान द्वारा पिटाई कर दी गई।