समाजवाटी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू की साइकिल यात्रा

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की यात्रा से यात्रा शुरू हुई, सभी कार्यकर्ता अखिलेश यादव की साईकिल यात्रा में भी होंगे शामिल

Kannauj | कन्नौज: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की नजरों में आने के लिये कार्यकर्ताओं के बीच होड़ शुरू हो गयी है। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा शुरू होने से पहले ही एक यात्रा शुरू कर दी जो कि उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र की पांचो विधानसभाओं में निकाली जायेगी। कन्नौज जिले के छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता राम प्रकाश शाक्य के नेतृत्व में साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई। माना जा रहा है कि सपा की अंदरूनी गुटबाजी के चलते कई और पार्टी पदाधिकारी आने वाले दिनों में साइकिल यात्रा शुरू कर सकते हैं।

You May Also Like

More From Author