भाजपा में शामिल हुये राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला
उत्तर प्रदेश के छपरौली से राष्ट्रीय लोकदल के एकमात्र विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा उन्हें सदस्यता दिलाई गई।