रूड़की वासियों ने चखा फायर पान का स्वाद

रूड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित प्रेम मंदिर के सामने अरोमा फैमिली पान कैफे का उद्धघाटन विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा किया गया, जिसके साथ ही विधायक ने पान कैफे का पाॅप्यूलर फायर पान का स्वाद चखा। इस दौरान इस अद्भुत पान का स्वाद चखने के लिए नगरवासियों की भीड़ जमा हुई। कैफे संचालक अमित खंडेलवाल ने बताया कि 50 तरह के बिना तम्बाकू के यूनिक पान की वैरायटी अरोमा फैमिली पान कैफे में उपलब्ध है, जबकि यह पहला ऐसा प्रतिष्ठान रुड़की शहर का है जहां जहां बिना तम्बाकू से अनेकों यूनिक पान मिलते है।

वैसे तो रुड़की शहर में अनेकों प्रतिष्ठतभंडार ऐसे है जिनका जायका अन्य शहरों में भी सर चढ़कर बोलता है, लेकिन अब शहर में बिना तम्बाकू के 50 से ज्यादा वैरायटी के पान जिसमे फायर पान, शाही पान, फर्स्ट नाईट पान, लड्डू पान, हलवा पान, ड्राई फ्रूट पान आदि अनेकों वैरायटीया मौजूद है। इन तमाम पान की वैरायटीयो में फायर पान सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पान है। इसे बनाने का तरीका भी आम पान के तरीके की तरह ही होता है लेकिन इसे खास बनाती है इस पर लगने वाली आग। बताया जाता है की इस फायर पान को खाने से मुँह को किसी तरह का कोई नुकसान नही होता है। इस पान के उतने ही फायदे हैं और ये उतना ही असरदार है जितना कि आम पान होते हैं। वैसे बताया तो ये भी जाता है कि इस पान को खाने के की औषधी फायदे भी हैं।

वहीं नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी तक बड़े बड़े शहरों में इस तरह के फैमिली पान कैफे हुआ करते थे, अब रुड़की शहर में भी इसका शुभारंभ किया गया है जोकि बहुत ही हर्ष का विषय है। अब शहरवासियों को उम्दा दामों पर पान की अनगिनत वेरायटी मिलने वाली है और बच्चे भी इस तरह के पान का सेवन कर लुत्फ उठा सकेंगे जिसके लिए कैफे स्वामी बधाई के पात्र हैं।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024