हरिद्वार मेयर पति ने किया नाला साफ, मीडिया के सामने फफक कर रो पड़े

हरिद्वार। हरिद्वार में चारों ओर फैली गंदगी और बारिश के बाद नालियां और नाले चोक होने से हालात जहां बद से बदतर होते जा रहे ह वहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच नगर निगम में राजनीति चरम पर है। आचार संहिता की आड़ में अधिकारी और कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं ह जिससे शहर में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।

व्यवस्थाओं से नाराज कांग्रेस मेयर और उनके पति ने विरोध का नया रास्ता अख्तियार कर लिया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने शिवमूर्ति चैक पर मेयर पति और पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने नाले में उतरकर फावड़ा लेकर नाले की सफाई की। मेयर पति अशोक शर्मा के अनुसार राज्य की भाजपा सरकार और खासकर हरिद्वार से विधायक वा सरकार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जान बूझकर अधिकारियों को नगर निगम में काम करने नहीं दे रहे हैं।

पूरा शहर कूड़े के ढेर पर है और जिसका खामियाजा मेयर को जनता के रोष के रूप में उठाना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्हें खुद नाले में उतर कर सफाई करनी पड़ी। मीडिया से बात करते हुए मेयर पति अशोक शर्मा इतने भावुक हो गए कि फफक कर रो पड़े।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024