Categories: Haridwar

हरिद्वार में मधुमक्खियों का कहर, कई लोग हुए घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध हरकी पौड़ी में मधुमक्खियों का कहर देखने को मिल रहा है। बता दें कि स्नान के लिए हरकी पौड़ी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों द्वारा काटकर घायल कर दिया जाता है, जिसके कारण क्षेत्रीय रहवासी तथा श्रद्धालुओं के बीच मधुमक्खियों के काटने का डर बना हुआ है।

हालांकि अब देखना होगा कि इस परेशानी से लोगों को किस तरह निजात मिल सकेगी। वीडियो को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से हरकी पौड़ी पहुंचने वाले लोग किस तरह जुझ रहे हैं।

अब हम आपको बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति कारणवश ऐसी स्थिति में पड़ जाए तो मधुमक्खी के झुंड के हमले से कैंसे बचें और यदि मधुमक्खी काट लेती हैं तो उसका प्राथमिक उपचार कैंसे करें।

 

सबसे पहले देखिए, मधुमक्खी के झुंड के हमले से कैसे बचें

  • यदि आप दौड़ सकते हैं तो कोशिश करें कि मधुमक्खियों के झुंड से तिनी दूर हो सके जाने का प्रयास करें यदि दौड़ना संभव नहीं है तो आपके चहरे और सिर को किसी मोटे कपड़े से दो से तीन बार ढक लें जिससे मधुमक्खी आपके सिर या चहरे पर ना आ सके।
  • किसी बंद कमरे या कार में जाकर शीशे बंद करने के बाद झुंड के जाने का इंतजार करें।
  • किसी भी मधुमक्खी को मारें या दूर ना भगाएं सिर्फ स्थिर रहें और मधुमक्खी से बचने के लिए नदी में बिलकुल ना कूंदे।

मधुमक्खी के काटने के बाद उपचार कैसे करें

  • मधुमक्खी के डंक को जितनी जल्दी हो सके निकाल लें इसके लिए क्लिप या कोई नुकीली चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • हालांकि डंक निकालने के बाद किसी एंटीसेप्टिक साबुन से साफ करें।
  • प्रभावित जगह पर बर्फ लगाने से कई तरह की परेशानियों और लक्षणों में राहत मिलेगी।
  • मधुमक्खी काट लेने पर शहद या फिर टूथपेस्ट को भी प्रभावित जगह पर लगाया जा सकता है जिससे दर्द में राहत मिलती है।
  • यदि स्थिति गंभीर है तो तत्काल डाॅक्टर को दिखाना ही उचित माना जाएगा।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024