Haridwar

हरिद्वार में सुबह 4 बजे से शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा स्नान, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकीपैड़ी पर स्नान करने वालो का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर दूर से श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंचकर हरकी पैड़ी पर माँ गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं का मानना है कि गंगा में स्नान करने से सुख सम्रद्धि आती है और पापो से मुक्ति मिलती है। स्नान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए। सुरक्षा के लिहाज से समस्त मेला क्षेत्र को 9 ज़ोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है करीब डेढ़ हज़ार का पुलिस बल मेले में लोगो की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगाया गया है। हालांकि बड़ी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थ नगरी हरिद्वार मे कार्तिक पूर्णिमा का स्नान सुबह चार बजे से ही शुरु हो गया। ठंड के बावजूद लाखो श्रद्धालुओ ने गंगा के जल मे डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। हरकी पौड़ी पर स्नान का सिलसिला जारी है स्नान पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किए गए है. ज्योषियो की माने तो आज के दिन गंगा स्नान करने से जंहा लोगो के पापों का नाश होता है वही मानव की काया भी निरोगी हो जाती है। आज ही के दिन सिखों के धर्म गुरु गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव भी मनाया जाता है।

मान्यता है कि साल भर के बारह महीनों में कार्तिक मास को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस महीनें में शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन से पूर्णिमा तक के पांच दिनों को काफी खास माना जाता है। एकादशी के दिन को भगवान विष्णु शयन से बाहर आते है और इस दिन को देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। इस दिन से शादी विवाह सहित सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते है। इन पांच दिनों को ज्योतिष पंचक कहते है और कहा जाता है इन पांच दिनों तक व्रत रखकर गंगा स्नान करना चाहिए। पुराणों में भी कहा गया है कि जो व्यक्ति पूरे साल भर गंगा स्नान नही कर पाता है वह कार्तिक की पूर्णिमा के केवल एक दिन भी गंगा में स्नान कर ले तो उसे उसे पूरे साल भर के गंगा स्नान के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है।कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार में आस्था की ङुबकी लगाने के लिए की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैँ।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024