बुजर्ग ने की फायरिंग, लाईवी वीडियो वायरल हुआ

HARIDWAR – हरिद्वार | रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिबरहेड़ी में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान गोली से फायरिंग की गई। इस पूरी घटना में फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति ने मोबाइल में वीडियो रिकाॅर्ड कर ली जो कि अब वाॅयरल हो गई है। वीडियो में एक बुजर्ग के हाथ में बंदूक देखी जा सकती है जो कि फायरिंग करने की धमकी दे रहा है वहां मौजूद लोग भी बिना डरे उस व्यक्ति का सामना कर रहे हैं लेकिन जैसे ही व्यक्ति ने फायरिंग की सामने मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया और फायरिंग करने वाला बुजुर्ग वहां से भाग निकाला।

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। और बताया गया कि बीति रात्रि लगभग 12 बजे यह घटना हुई जहां व्यक्ति ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर से फायर किया है। गोली चलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फिल्हाल पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।


This content is blocked because it would connect to YouTube.