Sculpture Artist Fakir Charan Parida, Biography, Age, Born Place

12 साल की उम्र में जब बच्चे खेलने कूदने में व्यस्त रहते हैं उस उम्र में कला के लिए जागृत हुआ प्रेम आज 65 साल बाद भी जारी है। 77 वर्षीय मूर्तिकार Fakir Charan Parida देश के उन प्रसिद्ध मूर्तिकारों में से एक हैं जिनको भारत की शान भारतीय संसद के प्रांगड़ में स्थापित करने के लिए मूर्ति बनाने का अद्भुत गौरव प्राप्त है।

ओडिसा के कटक में जन्मे परिडा को यह हुनर विरासत के रूप में उनके माँ से मिली। बचपन से ही मूर्तिकला में दिलचस्पी रखने वाले फकीर चरण परिडा सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़े हैं लेकिन उनकी कला की पकड़ को देखते हुए उनसे आर्ट्स विषय में पीएचडी कर रहे लोग भी आज सीखने को आते हैं।

1992 में हरिद्वार के श्रीजयराम अश्रम में 50 बाय 15 फीट की समुद्र मंथन की मूर्ति बनाने आए फकीर चरण परिडा यहीं के हो गए। तबसे वह हरिद्वार में ही परिडा मूर्तिकला केंद्र चला रहें हैं। समुद्र मंथन पर बनाई मूर्ति की खूबसूरती से लोग इतने प्रभावित हुए कि उनकी ख्याति पूरे देश में फैल गयी। इसी को देखते हुए जब भारतीय संसद में देश के महापुरुष महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की बात चली तो इस काम के लिए फकीर चरण परिडा को चुना गया। भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर मेम्बर और गद्दावर नेता यसवंत सिंह द्वारा फकीर चरण परिडा को इस काम के लिए बुलाया गया था जिसे इनके द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत में केवल 1 साल में दिन रात कड़ी मेहनत कर तैयार कर दिया था।

मूर्तिकार द्वारा भारत के विविधता से भरी संस्कृति को दिखाते हुए कई प्रकार की मूर्ति पूरे देश के कई संस्थानों, सरकारी भवनों, अश्रमों के लिए बना चुके हैं। उत्तराखण्ड की आजादी के लिए हुए संघर्ष की कहानी को दर्शाते हुआ उनका बनाया मॉडल उत्तराखण्ड के विधानसभा में लगाए जाने की बात भी चल रही है। मूर्तिकार परिडा को उनके हुनर के लिए बड़े बड़े मंचों से पुरस्कृत किया जा चुका है जिसमें उनका संसद भवन के लिए बनाई गयी महाराणा प्रताप की चेतक घोड़े पर बैठी मूर्ति प्रमुख है।


Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024