Categories: Tech

स्मार्टफोन को CCTV कैमरे के रूप में कैसे उपयोग करें – How to use your smartphone as CCTV Camera

परिवार सदस्यों के साथ साथ आज के समय में घर की समस्या भी मुख्यिा को बेहद सताने लगी है। बढ़ती हुईं चोरियों की घटना के कारण परिवार सदस्य कहीं भी जाने से पहले कई बार सोचने को मजबूर होते हैं। सुरक्षा के लिये कहीं पालतू कुत्ते को पाला जाता है तो कहीं गार्ड को तैनात किया जाता है कभी कभी तो इस डर से परिवार के किसी सदसस्य को ही घर में रूकना पड़ता है। इस स्थिति में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी तकनीक जिसका इस्तेमाल कर आप कहीं से भी अपने घर और घर में मौजूद लोगों की स्थिति का पता लगा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ऐसे कुछ मोबाइल एंड्राॅइड ऐप की जो आपको सर्वेलाएंस सिस्टम पर मोटी रकम खर्च किए बिना घर और घरवालों से जोड़े रख सकते हैं।

so lets get started……

Make old smartphone as Free Home Security Camera

जैसा कि इस ऐप के नाम में पूरा जिक्र कर दिया गया है। आप अपने पुराने फोन को इस ऐप से जोड़कर घर व दुकान की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। यानी, आपको महंगे सर्वेलाएंस पर पैसा खर्चने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर बेहतर इंटरनेट से आप फोन को जोड़ते हैं तो उच्च तकनीक की वीडियो स्ट्रीमिंग इस ऐप से संभव है। मोशन डिटेक्शन फीचर भी इसमें मौजूद है।

Presence

इस एप को उपयोग करने के लिये एक पुराना फोन लीजिए और उसे वाई-फाई की मदद से उसे लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो डिवाइस बना दीजिए। प्रिजेंस एक वीडियो कैमरा ऐप है, जिसमें सर्वेलाएंस फीचर है। इसमें आपके फोन और घर पर रखे फोन के बीच से वीडियो-ऑडियो का आदान प्रदान हो सकता है। मोबाइल को एक स्थिती में सेट करने के बाद ऐप को ऐक्टिव कर दीजिए आपको बताना चाहेंगे की इस ऐप में मोशन डिटेक्शन फीचर भी है जो कि किसी हरकत पर आपको नोटीफाय करेगा।

iCamSpy

इस ऐप में दो मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बजाय, एक मोबाइल और कम्प्यूटर या लैपटाॅप की जरूरत पड़ेगी। जैसा कि नाम से आप अंदाजा लगा सकते हैं, इस ऐप की मदद से नजर रखना संभव है। आपके मोबाइल में इस ऐप को इंस्टाॅल करने के बाद अपने पीसी पर वेबसाइट पब्ंउैचल.बवउ पर जाकर लॉगिन कीजिए। अब पीसी पर लगा वेबकैम एक सीसीटीवी कैमरा के रूप में काम और आपका मोबाइल माॅनीटर के रूप में काम करेगा। इस ऐप में भी मोशन डिटेक्शन फीचर है।

Alfred

यह एक मोबाइल सिक्यॉरिटी कैमरा ऐप है, जिससे दूर बैठे घर की सुरक्षा पर नजर रखना संभव हो गया है। इस ऐप के जरिए आप किसी भी स्मार्टफोन को सिक्यॉरिटी कैमरे में स्विच कर सकते हैं। घर में पड़े किसी भी पुराने स्मार्टफोन को आप उपयोग में ले सकते हैं।

Salient Eye] Home Security Camera & Burglar Alarm

इस ऐप की मदद से भी किसी पुराने फोन को सर्वेलाएंस सिस्टम में बदला जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह तस्वीरें भी रिकॉर्ड करता है और मोशन डिटेक्ट करने पर आपको ई-मेल के जरिए अलर्ट करता है।


  • Some of the android app which can be helpful for to use android smartphone as CCTV camera.
  • List of some android Apps by which you can use you smartphone as CCTV camera.

[simple-payment id=”394″]

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024