केदारनाथ फिल्म बेन, ब्राह्मणों के विरोध का दिखा असर

Haridwar – केदारानाथ आपदा पर बनी फिल्म केदारनाथ को उत्तराखंड के हरिद्वार सहित कई जिलों में प्रतिबंधित किये जाने पर हरिद्वार के तमाम साधू-संतों और धार्मिक संगठनों ने खुशी जताई है। तथा बिल्केश्वेर महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना भी की। पूरे देश समेत उत्तराखंड में भी इस फिल्म को रिलीज होना था लेकिन कई जिलों में कानून और शांति व्यवस्था के चलते जिलाधिकारियों ने फिल्म का प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया। बता दें कि फिल्म में आपत्तीजनक दृश्य दिखाने को लेकर ब्राह्मणों ने विरोध किया था जिसका असर भी फिल्म रिलीज के दिन देखने को मिला।

Video : Kedarnath film ban in haridwar

Back To Top