BJP विधायक ने प्रणव सिंह चैम्पियन पर साधा निशाना

Jhabrera BJP MLA Deshraj Karnwal

रूड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने भाजपा के ही खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन पर जमकर हल्ला बोला है। दरअसल झबरेड़ा भाजपा विधायक कर्णवाल ने खानपुर भाजपा विधायक प्रणवसिंह चैम्पियन पर उनके खेल चैम्पियन होने, वेल क्वाॅलीफाइड को लेकर निशाना सधा है।

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि खानपुर भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन यदि वाकई किसी खेल के चैम्पियन है और वेल क्वाॅलीफाइड हैं तो उन्होने अपने चुनाव नाॅमीनेशन फाॅर्म में सिर्फ ग्रेजुएट क्यों दिखाया है।