Bhopal – भोपाल के आयुष चौबे अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आपको बता दें कि ऐशबाग थाना क्षेत्र में विगत 12 दिसम्बर को अपहरण हुआ था जिसके बाद लाखों रूपयों की फिरौती मांगी गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। भोपाल डीआईजी धमेन्द्र चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया किय आयुष चौबे की बहन रुचिका ओर उसके बॉय फ्रेंड गौरव जैन के साथ कुल चार लोगों ने ही इस अपहरण की साजिश को रचा था जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। VIDEO
भोपाल में बहन ने बाॅयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी अपहरण की साजिश

