sweater distribution

ग्राम नाहे में स्कूल स्टाॅफ ने निजी व्यय से वितरित किए स्वेटर

  • ये हसीं दिल को सुकून देती है

  • ग्राम नाहे में स्कूल स्टाॅफ ने निजी व्यय से वितरित किए स्वेटर

गंजबासौदा। विदिशा जिले के गंजबासौदा में नववर्ष के प्रांरभिक सप्ताह में कुरवाई विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नाहे में स्कूल के बच्चों को स्वेटर तथा मोजे सहित शिक्षण सामग्री वितरित की गई। यह कार्य स्कूल की शिक्षिका सपना शर्मा एवं अन्य स्टाफ द्वारा अपने निजी व्यय से किया गया जिससे काफी लोग प्रेरित हुए। वैसे तो शासन द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन समय पर उनका फायदा बच्चों तक नही पहुँच पाता है जिसके कारण समाजसेवी ही आगे आकर बच्चों की मदद् करते हैं। उक्त कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। VIDEO

Back To Top