विदिशा के ग्राम पीरोठा में खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

Cricket tournament vidisha

विदिशा। जिले के ग्राम पीरोठा में राजपूत क्रिकेट क्लब द्वारा 14 दिनों का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसके फाइनल मैच में सिरावली की टीम ने जीत हासिल की जबकि ग्राम पिरोठा की टीम उपविजेता रही। बता दें कि पीरोठा के ग्राउंड को स्टेडियम की तरह गहराई दी गई है जिससे की दर्शक उपर की ओर से मैच का आनंद ले सकें। वहीं फाइनत मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी, समाजसेवी दिनेश सोनी, जगदीश साहू, सीताराम सैनी, अंकेश सप्रे मौजूद रहे।

  • सिरावली की टीम ने जीता फाइनल मैच
  • ग्राउंड को स्टेडियम की तरह गहराई दी गई
  • दर्शकों ने उपर की ओर से मैच का आनंद लिया