बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग, सिरोंज में सौंपा गया ज्ञापन

bajran dal worker murder

विदिशा। जिले के सिरोंज में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रिंकू शर्मा कि हत्या मामले में अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के कर्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में विदिशा जिले के सिरोंज में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

  • देशव्यापी आव्हान पर ज्ञापन सौंपकर उठाई आवाज
  • सिरोंज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
  • परिजनों को सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता देने की मांग

बताया गया कि हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा देशव्यापी आव्हान पर ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों को फांसी देने जबकि परिजनों को सुरक्षिा देने सहित 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।