विदिशा के समाजसेवी आयुष कटारे ने किया राशन वितरण

Vidisha ayush katare

विदिशा, 2 जून। मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग के पिता स्व. कैलाश नारायाण सारंग की जन्म जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए विदिशा के युवा समाजसेवी आयुष कटारे द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। बीजेपी नेता मनोज कटारे एवं उनके परिवार द्वारा निरंतर लाॅकडाउन के समय में भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाए गए हैं जो सेवा अभी भी जारी है।