डागावानी में सीसी रोड निर्माण के दौरान व्यवधान कर रहे दबंग

Chhapara Police Station
  • मजदूरों ने थाना पहुंचकर की शिकायत

छपारा। सिवनी जिले के छपारा अंतर्गत आने वाली ग्राम डागावानी में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है लेकिन गांव के कुछ दबंगों द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करने में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। ग्राम पंचायत डागावानी में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने दबंगों के खिलाफ शिकायत करने पुलिस थाना पहुंचे तथा थाना प्रभारी को अपनी शिकायत सुनाई। VIDEO