भिंड के CRPF जवान की मौत, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

CRPF jawan suicide
  • CRPF जवान ने दो साथियों को गोली मारने के बाद आत्महत्या की

भिण्ड। जम्मू कश्मीर में एक सीआरपीएफ जवान मुकेश बाबू ने अपने दो साथियों को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली हालांकि गोली लगने से घायल दोनों जवानों को आर्मी के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि मुकेश बाबू की मृत्यु हो गई है। दरअसल यह जवान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के निवासी थे। मृत के परिजन के मुताबिक मुकेश बाबू का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान रात को फोन आया जिन्होने उनकी जान को खतरा बताया था। परिजनों ने मृतक की दूसरी पत्नी पर साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि सोमवार की सुबह सैनिक का शव उनके गृह गांव पहुंचका जिसके बाद सैनिक व पुलिस अभिरक्षा में गांव में ही अंतिम संस्कार किया गयाVIDEO