जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल में किया भूमिपूजन

Public Relations Minister PC Sharma

भोपाल। मध्य प्रदेश जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा तथा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह की उपस्थिति में भोपाल के वार्ड 27 में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बता दें कि वार्ड 27 के अंतर्गत नया बसेरा क्षेत्र के मुख्य मार्ग निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक नगर निगम भोपाल द्वारा लगभग 31 लाख रुपये की लागत से 870 मीटर लंबे एवं 5.50 मीटर चैड़े सीमेंट क्रांकीटीकृत का मुख्य मार्ग निर्माण कराया जाएगा। VIDEO