सबलपुर में आजादी के बाद रातों रात उपलब्ध कराई जुगाडु बिजली

Sabalpur Village

सबलपुर | कानपुर देहात जिले के सबलपुर में आजादी के कई वर्षों बाद जुगाडु विद्युत सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई है। दरअसल उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के आगमन की सूचना पर ग्राम में रातों रात ही बिजली की जुगाडु सुविधा उपलब्ध करा दी गई। ग्रामीण के मुताबिक आजतक कोई नेता ग्राम के भ्रमण पर नहीं आया और कोई विकास नहीं हुआ। बताया गया बिजली उपलब्ध कराई है लेकिन सभी जगह अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए। जानकारी मिली है कि सन 1857 में अंग्रेज शासन काल में इस ग्राम के लगभग 13 स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी। VIDEO