कानपुर जेल में बंद सपा विधायक से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, फर्जी मुकदमे लादने का सरकार पर लगाया आरोप

akhilesh yadav meet samajwadi party mla irfan solanki in kanpur jail

Akhilesh Yadav meet Irfan Solanki : कानपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बलवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात करने के बाद. जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की. दरअसल इरफान सोलंकी पर महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने और घर को आग के हवाले करने का आरोप है. वहीं पुलिस कस्टडी में बलवंत सिंह की मौत का मामला भी गरमाया हुआ है. प्रेसवार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया. अखिलेश ने उनके विधायक पर फर्जी मुकदमे लाद देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर बात नहीं करती हालांकि इरफान सोलंकी मामले में अखिलेश यादव ने निष्पक्ष जांच करने की मांग भी उठाई.

  • जेल में बंद सपा विधायक से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव
  • कानपुर जेल में बंद हैं सपा विधायक इरफान सोलंकी
  • बलवंत सिंह के परिजनों से भी मिले ​अखिलेश यादव
  • हमारे विधायक पर फर्जी मुकदमे लादे गए : अखिलेश
  • सरकार बेरोजगारी—महंगाई के मुद्दों पर बात नहीं करती : अखिलेश