MP Corona Update : एमपी में कोरोना को लेकर अलर्ट, सीएम ने क्या लिए निर्णय ? जानें

corona testing

MP Corona Update : चीन में कोरोना को लेकर हालात बेहद खराब हो चुके हैं ​जिसके चलते भारत सरकार भी एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ चुकी है। पीएम मोदी ने जहां बीते दिन कोरोना के खतरे को भांपते हुए हाईलेवल मीटिंग लेकर एडवाइजरी जारी की है तो वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम ने ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल कराने के साथ ही वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था हो, इसके लिए भी निर्देश दिए। पूरे प्रदेश में अब बूस्टर डोज़ लगवाने पर भी ज़ोर दिया। हालां​कि मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है जिसकी जानकारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।