Republic Day Dasai

दसाई में गणतंत्र दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

दसाई – धार जिले के दसाई में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए। बता दें की स्थानीय इलाजी चौक स्थित चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जहां भगत सिंह क्रांति सेना स्कूल, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा स्वामी विवेकानंद हायर सेकण्ड्री स्कूल द्वारा परेड की गई। वहीं ग्राम पंचायत दसाई सरपंच प्रेमा बाई काशीराम द्वारा ध्वजारोहण किया जिसके बाद हरदेवलाला बस स्टेंड क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उमिया पाटीदार हायर सेकंडरी स्कूल, लिटील फ्लावर हायर सेकेण्ड्री स्कूल और श्रीराम कृष्ण स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसतुति दी गई। VIDEO

 

Back To Top