Kurwai Police

विदिशा : काकरूआ ग्राम की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुरवाई। विदिशा जिले के एक ग्राम में रहने वाली नाबालिग बच्ची का अपहरण करने वाले समुदाय विशेष के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला विदिशा जिले के कुरवाई अंतर्गत ग्राम काकरूआ का है जहांविगत 28 जनव री को एक नाबालिग बच्ची के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी। VIDEO

प्रेसवार्ता के दौरान कुरवाई एसडीओपी प्रशांत सुमन ने बताया कि आरोपी युवक के साथ नाबालिग बच्ची को जयपुर के रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया गया है। बताया गया कि विभिन्न थानों की पुलिस टीम बच्ची की तलाश में जुटी थी जिसकेमोबाईल की  लोकेशन जयपुर पाए जाने पर पुलिस टीम रवाना हुई जिन्हे जयपुर के रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। हालांकि नाबालिग बच्ची के कथन के आधार पर 363, 366, 376, पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Back To Top