ऐसा प्रदर्शन करेंगे की नानी याद आजाएगी, मंदिर निर्माण पर हरिद्वार में बोले महंत

Bhartiya Kisan Union

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम द्वारा टिकैत घाट के पास बने हनुमान मंदिर को अतिक्रमण अभियान के दौरान तोड़ दिया गया था जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन विरोध में उतर आया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी महंत शिवम पूरी महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द मंदिर निर्माण किया जाए। आरोप लगाया गया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा बनाये गए मंदिर को तोड़ दिया गया, यहाँ पर बसे पुराने छोटे दुकानदारों को हटाकर बाहरी दुकानदरों को बसा दिया गया। महंत ने राज्य सरकार से माँग की है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले मंदिर निर्माण कराया जाए अन्यथा किसान यूनियन उग्र आंदोलन कर चुनाव में सरकार को सबक सिखाने को मजबूर होंगे। VIDEO