Shrimad Bhagwat Katha

उदयपुर ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई

गंजबासौदा। विदिशा जिले के उदयपुर ग्राम के मेला ग्राउंड में गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष पर श्री गोपाल कृष्ण गौशाला मुरादपुर धाम की सहायतार्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई जो कि ग्राम के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। बता दें कि क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक देवेंद्र भार्गव द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा वहीं कलश यात्रा में व्रजधाम से आई हुई झांकी के द्वारा लीला दर्शन किया गया।

Back To Top