IAS Lokesh Kumar

इंदौर कलेक्टर ने बेटमा के विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

देपालपुर। इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार ने ग्राम बेटमा स्थित श्रमोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि डीएम ने क्लास रूम, हॉस्टल, प्रयोगशाला के साथ ही अन्य जगहों का निरीक्षण किया तथा हॉस्टल में खानपान, रहन-सहन के बारे में प्रशासक महेश कुमार से आवश्यक जानकारी ली। बता दें कि लगभग 50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित आवासीय श्रमोदय विद्यालय में लगभग 500 विद्यार्थी पढ़ते हैं जिसमें कक्षा 6वीं से 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी अध्यनरत हैं। वहीं दूसरी ओर ग्राम मांचल का भी इंदौर डीएम ने दौरा किया तथा प्रगतिशील किसानों से चर्चा की।

Back To Top