अधिकारी के चक्कर लगाकर परेशान सरपंच, भ्रष्टाचारी सचिव को हटाने की मांग

Anuppur Jila Panchayat

अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पड़रिया के सरपंच गंगा सिंह द्वारा सचिव पर पंचायत में गलत तरीके से काम किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई। जिसको लेकर सीईओ जिला पंचायत को एक ज्ञापन सौंपा गया। सरपंच द्वारा आरोप लगाया गया कि सचिव द्वारा बिना बताए किसी तरीके से पंचायत की राशि बिना हस्ताक्षर के निकल ली जाती है और मनमानी तरीके से मस्टरोल भरकर भी भुगतान करा लिया जाता है।