लखनादौन वुमेंस क्लब और मसीह समाज ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Pulwama martyrs

सिवनी। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सिवनी जिले के लखनादौन में भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। बता दें कि वुमेन्स क्लब की लगभग 250 महिलाओं ने स्थानीय राम मंदिर से दीप यात्रा निकाल कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथ केन्द्र सरकार से हमले का करारा जवाब देने की मांग की गई। वहीं दूसरी ओर मसीह समाज ने चर्च के सामने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल जलाई।