कोरोना से बचने लखनादौन प्रेस क्लब जगा रहा जागरूकता की अलख

corona road painting

सिवनी। पत्रकार जगत जहा अपनी कलम से कोरोना काल की सारी जानकारी लोगों तक पहुचा रहा है तो वहीं सिवनी जिले का लखनादौन प्रेस क्लब लगातार एक माह से बेनर, पोस्टर, वाॅल राइटिंग और सड़क पर लेखन कार्य के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है। लखनादौन प्रेस क्लब के द्वारा नगर और ग्रामीण इलाकों के अलावा राहगीरों के लिए भोजन और अनाज का वितरण भी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लखनादौन अब तक प्रेस क्लब ने लगभग 4 हजार मास्क ओर सेनेटाइजर का वितरण किया है।