Hathras Gang Rape: हाथरस गैंगरेप के अपराधियों का एनकाउंटर करने की मांग

Hathras Gangrape seoni

सिवनी। उत्तरप्रदेश के हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद करते हुए सिवनी के यूथ विंग समर्पण युवा संगठन द्वारा कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके तहत त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों का एनकाउंटर करने की आवाज उठाई गई।

  • हाथरस गैंग रेप पीड़िता के लिए न्याय की गुहार
  • यूथ विंग समर्पण युवा संगठन ने उठाई आवाज
  • मातृशक्तियों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की
  • कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया

संगठन अध्यक्ष, सीमा चौहान ने बताया कि देश में बेटियों और महिलाओं के लिए चल रही सभी योजनाएं इस दरिंदगी के आगे फेल हो चुकी है, हालांकि अपराधियों का एनकाउंटर करने की सरकार से मांग की गई।