पीथमपुर में सर्विस रोड की खस्ता हालत, वाहन होते हैं दुर्घटनाग्रस्त

Pithampur Service Road

पीथमपुर। धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर का महु नीमच हाईवे की खस्ता हालत है। बता दें कि नगर पालिका के एक निजी ठेकेदार द्वारा पानी की पाईपलाइन डाली गई थी लेकिन रोड की खुदाई के बाद मार्ग को दुरूस्त नहीं किया गया जिसके बाद अब वाहनों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मार्ग की खस्ता हालत के कारण आय दिन वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।