Marwar Thana

मारवाड़ नवागत थाना अधिकारी का यूनियन ने किया स्वागत

पाली। जिले के सिटी थाना मारवाड़ जंक्शन पर टैक्सी ड्राइवर यूनियन ने नवागत थाना अधिकारी माया पंडित को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान यूनियन ने उपखंड मुख्यालय एवं क्षेत्र के व्यस्त मार्गों पर यातायात नियम में रहने, पुलिस प्रशासन की सहायता करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने का भरोसा थाना अधिकारी को दिया।

Back To Top